कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, मनोज तिवारी को चुनौती देंगे कन्हैया कुमार

दिल्ली और पंजाब के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट सीट से मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया। पंजाब में जालंधर से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को उम्मीदवार बनाया।