लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर शाम 6 बजे मतदान समाप्त हो गया है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला। पहले चरण के तहत 102 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत EVM लॉक हो गई। पहले फेज की वोटिंग में कुल 68.29% लोगों ने मतदान किया। इनमें सबसे ज्यादा लक्षद्वीप में 83.88% वोटिंग हुई है। वहीं, सबसे कम बिहार में 48.88% वोटिंग हुई।

पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान पर हैं। इस चरण में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी दांव पर है।